Kidnapping Rape And Murder Of A Minor Convict Sentenced To Life Imprisonment
मासूम को किडनैप कर कुकर्म, हत्या के दोषी को उम्रकैद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चारबाग स्टेशन से 5 साल के मासूम का अपहरण कर अप्राकृतिक दुष्कर्म और हत्या करने वाले मुजरिम मो. इब्राहिम को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने मंगलवार को आजीवन सश्रम कारावास और 1.65 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोषी सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला है।
दर्ज मुकदमे के मुताबिक, वादिनी 15 दिसंबर 2024 को बेटे के साथ राजस्थान से चारबाग स्टेशन आई थी। वहां इब्राहिम बच्चे को खाना खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर ले गया और कुकर्म के बाद उसकी हत्या कर दी थी। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अदालत में जीआरपी की मजबूत पैरवी के चलते उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई।