राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए टीम घोषित

नवभारतटाइम्स.कॉम•
राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए टीम घोषित
n NBT न्यूज, लखनऊ : चौक स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद 14 सदस्यीय लखनऊ मंडल कबड्डी टीम (सब-जूनियर बालक) और तीन स्टैंडबाई खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित टीम में शहर के 8 खिलाड़ियों ने शानदार खेल की बदौलत जगह बनाई। यह टीम आजमगढ़ के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 से 9 अक्टूबर तक होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

ट्रायल में विभिन्न जिलों से आए 34 खिलाड़ियों ने दांव-पेच दिखाए। चयनकर्ताओं ने कड़े मुकाबलों के बीच टीम फाइनल की। इस दौरान असोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश बाजपेई, अजय मिश्रा, सीजी शुक्ला और कोच टिंकू कुमार मौजूद रहे।
लखनऊ मंडल टीम : लकी रावत, सुभाष, सचित, सत्यम पाल, मो. रियाज, यश राजपूत, आकाश, विपिन कुमार (सभी लखनऊ), अरुण कुमार, दीपक, करन (सीतापुर), रंजीत सैनी, अश्वनी (उन्नाव), और रचित (रायबरेली)।

स्टैंड बाई खिलाड़ी : सूर्यकांत, व्योम (रायबरेली) और लकी यादव (सीतापुर)।