Mobile Stolen In Train 1 Lakh Withdrawn From Account Incident At Delhi Cantt Station
ट्रेन में मोबाइल चोरी, खाते से निकाले 1 लाख
Contributed by: akhil.saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, रेवाड़ी
गांव देहलावास के योगेश कुमार का दिल्ली में मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद 1 लाख रुपये खाते से निकाल लिए गए। इस ट्रांजैक्शन का पता चलने पर योगेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। योगेश डीडीए में नौकरी में करते हैं और रोजाना गांव देहलावास से ट्रेन द्वारा दिल्ली आते-जाते हैं। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर किसी ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। इसकी शिकायत उसने पुलिस में दर्ज करवा दी और सिम को बंद करवा दिया। लेकिन जब उसी नंबर का नया सिम फोन में डालकर उसे चालू किया तो पता चला कि फोन पे से उसके खाते से 50-50 हजार रुपये की दो ट्रांजैक्शन की गई है।