शिकायत पर आई 112 पुलिस टीम से मारपीट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
palwal 112 police team attacked by father son duo and two others on complaint uniform torn threat to kill
n NBT न्यूज, पलवल

घरेलू शिकायत पर गई डायल 112 पुलिस के साथ मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी दी गई। चांदहट थाना पुलिस ने बाप-बेटे सहित तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को अरेस्ट नहीं किया है। चांदहट थाना पुलिस को दी शिकायत में एसपीओ हरकेश ने कहा है कि वह चांदहट थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस की डायल 112 गाड़ी पर कार्यरत हैं। दो दिन पहले डायल 112 पर मिली शिकायत पर पुलिस गांव चांदहट गई। वहां पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास किया तो कहासुनी होने लगी। इस दौरान सुखबीर और उसके बेटे सहित तीन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से अपना बचाव किया। इस बारे में चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने 28 सितंबर की देर शाम आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चांदहट थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।