Palwal Road Safety Meeting Emphasis On Reducing Accidents Stopping Illegal Cuts And Improvement Works
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पलवल : मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीसी उत्सव आनन्द ने की। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना, अवैध कटों को बंद करने, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क मरम्मत, जलभराव की समस्या, गलत पार्किंग, कैमरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की बात कही। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नाम पर बैठक होती हैं काम नहीं होता है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं प्रमुख मार्गों पर अवैध कटों को बंद करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे बने अवैध ढाबों को हटाने, गलत पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने, क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रेलिंग की मरम्मत कराने तथा जर्सी बैरियर, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए।