Revolution In Ev Market With Family Scooters Will The Pace Change
फैमिली स्कूटर बदलेंगे ईवी मार्केट की चाल!
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Khalid.amin @timesofindia.com
nनई दिल्ली : इलेक्ट्रिक टू-वीलर मार्केट में कंपनियों का फोकस अब सिर्फ उन ग्राहकों पर नहीं है, जो रोज लंबी दूरी तय करते हैं और पेट्रोल के मुकाबले कम रनिंग कॉस्ट का फायदा चाहते हैं। कंपनियां समझ चुकी हैं कि ईवी को ‘मेनस्ट्रीम’ बनाने के लिए फैमिली सेगमेंट को लुभाना ही होगा। ऐसा वर्ग जो कम दूरी के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आज भी पेट्रोल स्कूटर को ईवी पर प्राथमिकता देता है। अगर ये वर्ग ईवी में शिफ्ट होने लगा तो पूरा टू-वीलर मार्केट टारगेट पर आ जाएगा। एथर के नए स्कूटर कोनार्क को इसी बदलाव की मिसाल माना जा सकता है। अगर यह रणनीति कामयाब होती है तो यह EV के मेनस्ट्रीम बनने की दिशा में बड़ा बदलाव हो सकता है।एथर के चीफ बिजनेस ऑफिसर रवनीत फोकेला के मुताबिक किसी भी ईवी कंपनी की तरह उनका भी मकसद पेट्रोल स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को इलेक्ट्रिक की तरफ लाना है। कंपनी को उम्मीद है कि अगले दो साल में कोनार्क उनके कुल पोर्टफोलियो की 50-60 फीसदी बिक्री तक पहुंच सकता है। अब तक EV को बेचने की सबसे बड़ी दलील कम रनिंग कॉस्ट रही है। लेकिन कम रनिंग वाले परिवार के लिए सिर्फ यह बचत इतनी बड़ी वजह नहीं होती कि वह अपनी पुरानी पेट्रोल स्कूटर की आदत बदल दे। फोकेला के मुताबिक कोनार्क जैसे प्रोडक्ट के जरिए ग्राहक को यह समझाने की कोशिश है कि EV सिर्फ पेट्रोल बचाने का जरिया नहीं, बल्कि परिवार के रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी बेहतर विकल्प हो सकता है।
ईवी मार्केट के दूसरे बड़े खिलाड़ी जैसे बजाज चेतक के जरिए, टीवीएस आईक्यूब के और विडा अपने नए पोर्टफोलियो के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली क्लास वाला बनाने पर जोर दे रही हैं।