Special Lecture On Health Hygiene And Hiv aids Prevention At Agarwal College
कॉलेज में स्वास्थ्य और स्वच्छता पर हुआ व्याख्यान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में रेड रिबन क्लब और यूथ रेड क्रॉस के सौजन्य से ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भविष्य: स्वच्छता के तरीके और एचआईवी-एड्स से बचाव’ पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन हुआ। कॉलेज अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता व कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सीएस वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के परामर्शदाता पंकज नागर मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने 42 विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और एचआईवी से बचाव की जानकारी दी।