ट्रंप का ऐलान, US में भारतीय कंपनी लगाएगी स्टील प्लांट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
trumps announcement indian company to build largest steel plant in american history 18 billion investment
nपीटीआई, वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में स्टील कंपनी बनाने के लिए भारत के एस्सार ( Essar ) के समर्थन वाली कंपनी मेसाबी मेटालिक्स के 18 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इसमें आयोवा (Iowa) में बनने वाला एक विशाल प्लांट भी शामिल है, जिसे ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया है। इस निवेश में आयोवा में प्रस्तावित 15 अरब डॉलर का स्टील कॉम्प्लेक्स और मिनेसोटा (Minnesota) में एक लौह अयस्क खदान और पेलेटाइजिंग प्लांट में लगाया गया लगभग 3 अरब डॉलर का निवेश शामिल है। 2030 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। चालू होने के बाद यह हर साल लगभग 1 करोड़ टन स्टील का उत्पादन करेगा।