Two Children Dead In Water Tank Burst Contractor Arrested Accused Of Negligence
टंकी फटने से दो बच्चों की मौत मामले में ठेकेदार गिरफ्तार
Contributed by: akhil.saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-83 स्थित जी-21 सोसायटी के पीछे झुग्गियों में सीमेंटेड पानी की टंकी फटने से दो बच्चों की मौत के मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, टंकी पूरी तरह तैयार होने से पहले ही उसमें पानी भर दिया गया था। पानी का दबाव बढ़ने के बाद टंकी फट गई। इस हादसे में चार साल की सुमैया और ढाई साल के आरिफ की मौत हुई थी।पुलिस ने आरोपी ठेकेदार अजय कुमार को खेड़कीदौला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वह नादिया के जाभा गांव का रहने वाला है और झुग्गियों की देखरेख का काम करता था। पुलिस अब उससे टंकी निर्माण और हादसे से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले दूसरे बच्चे की पहचान ढाई वर्षीय आरिफ के रूप में हुई है। आरिफ अपनी मां आलिफा के साथ टंकी के पास नहा रहा था। उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।