Video Of Youth Being Beaten On The Middle Of The Road Goes Viral Police Investigating
बीच सड़क युवक को पीटा, विडियो वायरल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, आलमबाग : कृष्णा नगर के विजय नगर चौकी के पास दिनदहाड़े कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर पीट दिया। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया।
वायरल विडियो में कई युवक मारपीट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि पास से गुजर रहे एक दरोगा के सामने भी आरोपित मारपीट करते रहे। चौकी प्रभारी योगेश सिंह सेंगर ने बताया कि विडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।