Woman Murder Accused Rs 25000 Rewardee Bhola Arrested In Encounter Shot In Leg
महिला का हत्यारोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, आलमबाग
कृष्णानगर इलाके में महिला की हत्या कर शव दुकान के पास फेंके जाने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने हत्यारोपित की पहचान की थी। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस और स्कूटी बरामद की है।पुलिस ने 170 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह के मुताबिक बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में 15 सितंबर की रात सिर पर वार कर राधा नामक की महिला की सिर पर वार करके हत्या कर दी गई थी। नारायणपुरी विजय नगर निवासी मां रेखा सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले थे। फुटेज में भोला का नाम सामने आया था। राधा पिछले कुछ महीनों से उसी के साथ रहती थी। 28/29 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान विजय नगर के आशाराम बापू मार्ग स्थित डूडा कॉलोनी के निकट एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पुलिस ने आता देखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख स्कूटी सवार ने भागने का प्रयास किया। वह स्कूटी समेत गिर गया। स्कूटी सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में स्कूटी सवार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम उन्नाव स्थित सोहरामऊ निवासी भोला राजपूत बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।