पुरी में 2026 की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर
पुरी में 2026 की भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर
NewsPoint•
पुरी, 13 जुलाई (आईएएनएस)। 2026 की विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। प्रशासन, पुलिस और फायर सर्विस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तीनों रथों को पारंपरिक तरीके से सजाया जा रहा है, जिन पर खास कपड़े और पीतल के आभूषण लगाए जा रहे हैं। पुरी के कलेक्टर दिव्य ज्योति परिडा ने बताया कि इस बार 200 अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि भीड़ और कानून-व्यवस्था को संभाला जा सके। पीने के पानी की व्यवस्था बढ़ाई गई है और सभी ज़रूरी जगहों पर मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर श्रद्धालु रथ यात्रा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्थायी अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं।
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026 के लिए पुरी में अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं। सुरक्षा के लिए प्रशासन, पुलिस और फायर सर्विस ने कड़े इंतज़ाम किए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी खास व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तीनों रथों को बड़े ही पारंपरिक अंदाज़ में सजाया जा रहा है। इन रथों पर खूबसूरत सजावटी कपड़े और पीतल के बारीक काम वाले आभूषण लगाए जा रहे हैं, जिससे उनकी शान और बढ़ गई है।रथों की सजावट का काम देख रहे पारंपरिक पीतल कारीगर और सेवक सागर साहू कंसारी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए तैयार किया जाने वाला सजावटी कपड़ा किसी दुल्हन के परिधान की तरह होता है। उन्होंने कहा, "जब रथ पूरी तरह तैयार होने के बाद इन कपड़ों और पीतल के आभूषणों से सजाए जाते हैं, तो उनकी सुंदरता और भव्यता देखते ही बनती है।" यह कला उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली है और वे इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। हर साल उन्हें रथ यात्रा के लिए खास ऑर्डर मिलता है और वे पूरी श्रद्धा से सजावटी सामान तैयार करते हैं।
पुरी के कलेक्टर दिव्य ज्योति परिडा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि रथ यात्रा 2026 को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस बार भीड़ को संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 200 अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था को भी पहले से काफी बेहतर किया गया है। सभी मुख्य रास्तों और कार्यक्रम स्थलों पर ज़रूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
कलेक्टर ने यह भी बताया कि इस बार कई जगहों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इनसे श्रद्धालु दूर से ही रथ यात्रा और उससे जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देख पाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए अस्थायी अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद यह है कि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत इलाज मिल सके। प्रशासन ने भीड़ को काबू में रखने, यातायात को सुचारू बनाने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए भी खास योजनाएं बनाई हैं।
हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा देखने पुरी आते हैं। ऐसे में प्रशासन सुरक्षा, सुविधाओं और परंपराओं के बीच तालमेल बिठाकर इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है।