पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिडलान ने अमृतसर में श्री गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

NewsPoint
Navbharat Times
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिडलान ने गुरु नगरी अमृतसर पहुंचकर श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। इस दौरान भाजपा नेता अक्षय शर्मा भी उनके साथ थे। बिडलान ने कहा कि चुनाव जीतने पर उन्होंने मन्नत मांगी थी कि वह जीत के बाद गुरुद्वारे आएंगे। उन्होंने अमृतसर में मिले सम्मान के लिए अक्षय शर्मा का आभार व्यक्त किया। बिडलान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी (जेन-जी) बहुत समझदार है और उसने सोच-समझकर वोट दिया है, जो 'नेशन फर्स्ट' की सोच को दर्शाता है। चुनाव के बाद लगे आरोपों को उन्होंने 'फेक एलिगेशन' बताया और कहा कि हारने वाले लोग ऐसे झूठे आरोप लगाते हैं। बिडलान ने छात्रों की मदद और उनके कल्याण के लिए काम करने को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्रों के साथ खड़ी है। भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र लीडरशिप और वोट देने वाले युवाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने पिछली बार भी अच्छे अंतर से चुनाव जीता था और वादे पूरे किए थे, और इस बार भी भारी मतों से जीतकर गुरु रामदास जी से आशीर्वाद लिया है ताकि वे अपने वादों को पूरा कर सकें। शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी राजनीति बड़े नेताओं की नर्सरी है, जहाँ से सीखकर नेता देश सेवा के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भविष्य में लीडरशिप की कमी हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए अधिक से अधिक पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में आना होगा ताकि वे देश को सुधार सकें।

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिडलान अपने साथियों के साथ अमृतसर पहुंचे। उन्होंने पवित्र श्री हरिमंदिर साहिब में जाकर मत्था टेका और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता अक्षय शर्मा भी मौजूद रहे। आईएएनएस से खास बातचीत में अंकित बिडलान ने अमृतसर आकर बहुत खुशी जताई। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के दौरान उन्होंने एक मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत थी कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो वे श्री हरिमंदिर साहिब में जाकर शीश नवाएंगे। अमृतसर में उनके स्वागत को लेकर पूछे गए सवाल पर बिडलान ने कहा कि उन्हें यहां बहुत मान-सम्मान मिला है। उन्होंने विशेष रूप से भाई अक्षय शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है, जिससे उन्हें बेहद अच्छा महसूस हो रहा है।
अपनी जीत पर बात करते हुए अंकित बिडलान ने आज की युवा पीढ़ी, जिसे 'जेन-जी' कहा जाता है, उसकी समझदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा, "अगर जेन-जी की बात करें तो आज जेन-जी ही चीजों का फैसला करता है। जेन-जी बहुत ही स्मार्ट है और जेन-जी ने इस बार अपना मैंडेट देकर दिखा दिया है कि वह किसकी तरफ है।" बिडलान ने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी के दिल में 'नेशन फर्स्ट' की भावना है और पूरे जेन-जी ने अपना मतदान करके यह साबित कर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद उन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से झूठे हैं। बिडलान ने कहा, "यह सब फेक अलिगेशन हैं। इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। जब इंसान हारने लगता है तो वह झूठे आरोप लगाता है।" उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि छात्रों ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों की मदद करना और उनके कल्याण के लिए काम करना है। बिडलान ने विश्वास दिलाया कि जहां भी छात्रों को जरूरत पड़ेगी, वे खुद वहां जाकर उनकी आवाज उठाएंगे और पूरी एबीवीपी (ABVP) उनके साथ खड़ी रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की पूरी छात्र लीडरशिप का धन्यवाद किया जो अमृतसर पहुंची थी। साथ ही, उन्होंने उन सभी नौजवानों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया और एबीवीपी को वोट देकर उन्हें दोबारा से कामयाब बनाया। शर्मा ने कहा, "जिस तरीके से पिछली बार भी एबीवीपी ने बहुत अच्छे अंतर से चुनाव जीता था और अपने बोले हुए काम किए, उसके बाद इस बार भी भारी मतों से जीतने के बाद वे गुरु नगरी में पहुंचे हैं और गुरु रामदास जी के आगे अरदास की है कि आने वाले समय में उनको यह बल मिले कि किए हुए वादों को पूरे अच्छे तरीके से निभा सकें।"

अंकित बिडलान की जीत पर अक्षय शर्मा ने कहा कि वे सभी एक पार्टी के कार्यकर्ता हैं और फिलहाल अंकित बिडलान एबीवीपी में काम कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थी राजनीति के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह बड़े नेताओं की नर्सरी है। शर्मा के अनुसार, विद्यार्थी राजनीति में जो कुछ सीखा जाता है, वह भविष्य में बहुत काम आता है, चाहे वह लोगों की सेवा हो, समाज की सेवा हो या लोगों के मुद्दों को हल करवाना हो। उन्होंने कहा कि जो नेता विद्यार्थी राजनीति से आते हैं, वही भविष्य में 'नेशन को फर्स्ट' रखकर देश को आगे ले जाते हैं।

अक्षय शर्मा ने भविष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे कई राज्यों में आने वाले समय में लीडरशिप का संकट आ सकता है। इस समस्या को हल करने के लिए बहुत सारे विद्यार्थियों को राजनीति के क्षेत्र में लाना पड़ेगा। शर्मा का मानना है कि पढ़े-लिखे लोग जब इस क्षेत्र में आएंगे, तभी वे देश को सुधार सकते हैं और देश की राजनीति को सही दिशा दे सकते हैं। उन्होंने उन शहीदों को भी याद किया जिन्होंने देश के लिए अपनी शहादत दी है। शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि देश को आगे ले जाने के लिए ऐसे ही युवा नेताओं की जरूरत है जो देशहित को सर्वोपरि रखें।