Rajkummar Rao Copies Akshay Kumars Wicked Sunny Avatar On Wheel Of Fortune Archana Puran Singhs Funny Reaction
राजकुमार राव ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में अक्षय कुमार के 'विक्ड सनी' अवतार को किया कॉपी, अर्चना पूरन सिंह की प्रतिक्रिया
Others•
राजकुमार राव ने 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' शो में अक्षय कुमार के 'विक्ड सनी' अवतार की नकल की। अर्चना पूरन सिंह ने इस पर मज़ेदार प्रतिक्रिया दी। शो में अक्षय कुमार के मार्शल आर्ट्स में योगदान का भी खुलासा हुआ। उन्होंने जरूरतमंद छात्रों को थाईलैंड में ट्रेनिंग के लिए आर्थिक मदद दी। यह जानकारी फैंस को बहुत पसंद आई।
मुंबई, 4 अप्रैल (IANS) क्विज रियलिटी शो ' व्हील ऑफ फॉर्च्यून ' के लेटेस्ट प्रोमो में एक्टर राजकुमार राव , अक्षय कुमार के मशहूर ' विक्ड सनी ' अवतार में नज़र आए. उन्होंने कूल सनग्लासेस और अपने खास अंदाज़ से इस लुक को पूरा किया. राजकुमार राव के इस हाई-एनर्जी परफॉरमेंस को दर्शकों और खुद अक्षय कुमार ने भी खूब सराहा. शो में मौजूद अर्चना पूरन सिंह ने भी अपने मज़ेदार अंदाज़ में कहा, "पाजी, क्या अक्षय किया आपने?". यह वायरल वॉक 2004 की हिट कॉमेडी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' से है.
फिल्म में अक्षय कुमार ने सनी का किरदार निभाया था, जो अपने मज़ेदार डायलॉग्स, फ्लर्ट करने के अंदाज़ और सलमान खान के किरदार के साथ अपनी राइवलरी के लिए जाने जाते थे. सनी का यह किरदार आज भी बॉलीवुड फैंस के लिए एक पॉपुलर मीम और यादगार पल है. 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' को अक्षय कुमार ही होस्ट करते हैं और इस बार शो में राजकुमार राव, अर्चना पूरन सिंह और सान्या मल्होत्रा गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे.इसी शो में एक और खुलासा हुआ कि कैसे अक्षय कुमार चुपचाप मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपना निस्वार्थ योगदान दे रहे हैं. शो के एक कंटेस्टेंट, विस्पी ने बताया कि अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में कितना बड़ा काम कर रहे हैं. विस्पी ने बताया कि वह खुद अक्षय कुमार के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लंबे समय से स्टूडेंट हैं. उन्होंने बताया कि कैसे अक्षय कुमार काबिल स्टूडेंट्स को चुनते हैं और उन्हें इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए थाईलैंड में ट्रेनिंग के लिए अपने पैसों से भेजते हैं.
विस्पी ने कहा, “सर, मैं आपका स्टूडेंट हूँ सालों से. मैं यह कहना चाहता हूँ कि अक्षय सर काफी एलिजिबल स्टूडेंट्स को सेलेक्ट करते हैं और उनको ट्रेनिंग के लिए अपने खुद के पैसों से थाईलैंड भेजते हैं. इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए भी वो फाइनेंशियली हेल्प करते हैं.” विस्पी ने इस बात के लिए भी अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने भारत में कुडो, जो एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट है, को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है. यह सब बातें शो में सामने आने के बाद अक्षय कुमार के फैंस काफी खुश हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. राजकुमार राव का अक्षय कुमार की नकल करना भी दर्शकों को बहुत पसंद आया.